कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय दो विभागों में बंटा हुआ है: (i) कृषि और किसान कल्याण विभाग, जोकि किसान कल्याण से संबंधित नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करता है और कृषि इनपुट्स का प्रबंधन करता है, तथा (ii) कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग, जोकि कृषि अनुसंधान का समन्वय और संवर्धन करता है।
इस नोट में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के प्रस्तावित बजट आवंटनों और कृषि क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई है।
वित्तीय स्थिति
2025-26 में आवंटन
2025-26 में मंत्रालय को 1,37,757 करोड़ रुपए (केंद्रीय बजट का 2.7%) दिए गए हैं। मंत्रालय का आवंटन 2024-25 के संशोधित अनुमान से 2.5% कम होने का अनुमान है। 2024-25 के संशोधित अनुमान के अनुसार, मंत्रालय का व्यय बजट अनुमान से 6.8% बढ़ गया है।