गुजरात के वित्तमंत्री श्री कनुभाई देसाई ने 24 फरवरी2023 को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट प्रस्तुत किया। 

बजट के मुख्य अंश

  • 2023-24 के लिए गुजरात का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) (मौजूदा मूल्यों पर) 25,62,975 करोड़ रुपए होने का अनुमान है जो 2022-23 के लिए जीएसडीपी के संशोधित अनुमान (22,61,715 करोड़ रुपए) से 13% अधिक है।

  • 2023-24 में व्यय (ऋण चुकौती को छोड़कर) 2,70,270 करोड़ रुपए होने का अनुमान है जो 2022-23 के संशोधित अनुमानों से 18% अधिक है। इसके अलावा 26,304 करोड़ रुपए का कर्ज राज्य द्वारा चुकाया जाएगा।

  • 2023-24 के लिए प्राप्तियां (उधारियों को छोड़कर) 2,25,340 करोड़ रुपए होने का अनुमान है जिसमें 2022-23 के संशोधित अनुमानों की तुलना में 15% की वृद्धि है। 2022-23 में प्राप्तियां (उधारियों को छोड़कर) बजट अनुमान से 14,242 करोड़ रुपए से अधिक (8% की वृद्धि) होने का अनुमान है।

  • 2023-24 के लिए राजस्व अधिशेष 9,038 करोड़ रुपए होने का अनुमान है जो कि जीएसडीपी का 0.4% है। 2022-23 में राजस्व अधिशेष जीएसडीपी का 0.3% रहने की उम्मीद है जो बजट अनुमान से अधिक है (जीएसडीपी का 0.05%)

  • 2023-24 के लिए राजकोषीय घाटा जीएसडीपी के 1.8% (44,930 करोड़ रुपए) पर लक्षित है। 2022-23 मेंसंशोधित अनुमानों के अनुसारराजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 1.5% रहने की उम्मीद है जो जीएसडीपी के 1.6% के बजट अनुमान से कम है।

नीतिगत विशिष्टताएं

  • श्रेष्ठ गुजरात: विश्व बैंक की सहायता से अगले पांच वर्षों में 4,200 करोड़ रुपए की लागत से श्रेष्ठ गुजरात योजना लागू की जाएगी। इस योजना के दायरे में स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचा और पोषण आदि आते हैं।

  • परिक्रमा पथ: परिक्रमा पथ योजना के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों को अगले तीन वर्षों में सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

  • ऊर्जा और बिजली: राज्य की ऊर्जा खपत में अक्षय ऊर्जा का हिस्सा बढ़ाकर 42% किया जाएगा। बिजली शुल्क कानून में संशोधन के लिए एक बिल पेश किया जाएगा ताकि बिजली शुल्क के प्रबंधन को कारगर  बनाया जा सके।

  • कर नीति: घरेलू खपत के लिए पाइप्ड प्राकृतिक गैस और ऑटोमोबाइल के लिए कंप्रेस्ड प्राकृतिक गैस पर वैल्यू एडेड टैक्स की दरों को 15% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

गुजरात की अर्थव्यवस्था

  • जीएसडीपी: गुजरात की जीएसडीपी (स्थिर मूल्यों पर) 2021-22 में पिछले वर्ष के निम्न आधार की तुलना में 10.8% बढ़ने का अनुमान है। 2020-21 मेंजीएसडीपी में 1.4% का संकुचन हुआ। इसकी तुलना में, 2021-22 में राष्ट्रीय जीडीपी के 8.7% बढ़ने का अनुमान है।

  • क्षेत्र2021-22 में अर्थव्यवस्था में कृषिमैन्यूफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्रों का योगदान 20%, 45% और 35% (मौजूदा कीमतों पर) अनुमानित है। 2020-21 में तीनों क्षेत्रों ने नकारात्मक वृद्धि दर्ज की थी।

  • प्रति व्यक्ति जीएसडीपी2021-22 में गुजरात की प्रति व्यक्ति जीएसडीपी (मौजूदा कीमतों पर) 2,81,804 रुपए थी जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति जीडीपी (1,50,007 रुपए) से अधिक है। 2018-19 और 2021-22 के बीच गुजरात की प्रति व्यक्ति जीएसडीपी 8% की वार्षिक दर से बढ़ी।

रेखाचित्र  1 गुजरात में स्थिर मूल्यों पर (2011-12) जीएसडीपी और विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धि

 नोट: ये संख्या स्थिर मूल्यों (2011-12) के अनुसार हैंजिसका अर्थ है कि विकास दर को मुद्रास्फीति के लिए समायोजित किया गया है।
स्रोत: गुजरात सामाजिक-आर्थिक समीक्षा 2022-23; पीआरएस।

2023-24 के लिए बजट अनुमान

  • 2023-24 में 2,70,270 करोड़ रुपए के कुल व्यय (ऋण अदायगी को छोड़कर) का लक्ष्य रखा गया है। यह 2022-23 के संशोधित अनुमान से 18% अधिक है। यह खर्च 2,25,340 करोड़ रुपए की प्राप्तियों (उधारियों के अलावा), 41,697 करोड़ रुपए की शुद्ध उधारी और पब्लिक एकाउंट्स से 4,150 करोड़ रुपए की प्राप्तियों के जरिए पूरा किया जाएगा। 2023-24 के लिए कुल प्राप्तियों (उधार के अलावा) में 2022-23 के संशोधित अनुमान की तुलना में 15% की वृद्धि की उम्मीद है।

  • 2023-24 में गुजरात में जीएसडीपी का 0.4% (9,038 करोड़ रुपए) का राजस्व अधिशेष होने का अनुमान है। यह 2022-23 के संशोधित अनुमान (6,694 करोड़ रुपए) से 35% अधिक है। 2023-24 के लिए राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 1.8% (44,930 करोड़ रुपए) रहने का अनुमान है। 2022-23 में राजकोषीय घाटा संशोधित अनुमानों के अनुसार जीएसडीपी का 1.5% रहने की उम्मीद है जो बजट अनुमान 1.6% से कम है।

  • 2022-23 में शुद्ध व्यय का संशोधित अनुमान बजट अनुमान से 5.3% अधिक था। इसे बजट और संशोधित अनुमान के बीच शुद्ध प्राप्तियों में काफी अधिक बढ़ोतरी (7.8%) से संतुलित किया गया था। इसके कारण राजकोषीय घाटा 0.1% कम हुआ और राजस्व अधिशेष 0.3% बढ़ा।

तालिका 1: बजट 2023-24 के मुख्य आंकड़े (करोड़ रुपए में)

मद

2021-22 वास्तविक

2022-23 बजटीय

2022-23 संशोधित

बअ 2022-23 से संअ 2022-23 में परिवर्तन का %

2023-24 बजटीय

संअ 2022-23 से बअ 2023-24 में परिवर्तन का %

कुल व्यय

2,14,113

2,40,434

2,52,170

4.9%

2,96,574

17.6%

(-) ऋण का पुनर्भुगतान

24,436

22,025

22,220

0.9%

26,304

18.4%

शुद्ध व्यय (E)

1,89,677

2,18,408

2,29,950

5.3%

2,70,270

17.5%

कुल प्राप्तियां

2,13,954

2,33,296

2,50,138

7.2%

2,93,341

17.3%

(-) उधारियां

46,968

51,001

53,601

5.1%

68,001

26.9%

शुद्ध प्राप्तियां (R)

1,66,986

1,82,295

1,96,537

7.8%

2,25,340

14.7%

राजकोषीय घाटा (E-R)

22,692

36,113

33,412

-7.5%

44,930

34.5%

जीएसडीपी का %

1.2%

1.6%

1.5%

 

1.8%

 

राजस्व संतुलन

6,409

1,006

6,694

565.5%

9,038

35.0%

जीएसडीपी का %

0.3%

0.0%

0.3%

 

0.4%

 

प्राथमिक संतुलन

-2,496

8,993

7,735

-14.0%

16,310

110.9%

जीएसडीपी का %

-0.1%

0.4%

0.3%

 

0.6%

 

नोट: बअ- बजट अनुमानसंअ- संशोधित अनुमान।
स्रोत: गुजरात बजट दस्तावेज 2023-24, गुजरात आर्थिक सर्वेक्षण 2022पीआरएस।

2023-24 में व्यय

  • 2023-24 के लिए राजस्व व्यय 1,98,672 करोड़ रुपए प्रस्तावित है जो 2022-23 के संशोधित अनुमान से 5% अधिक है। इस व्यय में वेतनपेंशन और ब्याज का भुगतान शामिल है।2023-24 के लिए पूंजी परिव्यय 70,101 करोड़ रुपए प्रस्तावित है जिसमें 2022-23 के संशोधित अनुमान (38,689 करोड़ रुपए) की तुलना में 81% की वृद्धि है। यह काफी हद तक शहरी विकास (10,291 करोड़ रुपए)सिंचाई (12,579 करोड़ रुपए) और परिवहन (16,151 करोड़ रुपए) पर परिव्यय में वृद्धि के कारण है।

सबसिडी

2023-24 में सबसिडी पर 30,481 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। यह 2022-23 के संशोधित अनुमान (26,511 करोड़ रुपए) से 15% अधिक है। कुल सबसिडी का 46% (14,031 करोड़ रुपए) कृषिकिसान कल्याण और सहयोग पर खर्च किया जाएगा। यह इस विभाग द्वारा 2022-23 के (संशोधित अनुमानों के अनुसार) सबसिडी व्यय से लगभग 400% अधिक है। इस बजट में किसानों को रियायती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए 8,325 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं। उद्योगों और खानों को 16% और सामाजिक न्याय और अधिकारिता को 13% सबसिडी प्रदान की जाएगी।

तालिका 2बजट 2023-24 में व्यय (करोड़ रुपए में)

मद

2021-22 वास्तविक

2022-23 बजटीय

2022-23 संशोधित

बअ 2022-23 से संअ 2022-23 में परिवर्तन का %

2023-24 बजटीय

संअ 2022-23 से बअ 2023-24 में परिवर्तन का %

राजस्व व्यय

1,60,421

1,81,040

1,89,494

5%

1,98,672

5%

पूंजीगत परिव्यय

28,185

35,898

38,689

8%

70,101

81%

राज्यों द्वारा दिए गए ऋण

1,071

1,470

1,767

20%

1,497

-15%

शुद्ध व्यय

1,89,677

2,18,408

2,29,950

5%

2,70,270

18%

स्रोतगुजरात बजट दस्तावेज 2023-24पीआरएस। 

प्रतिबद्ध व्यय: राज्य के प्रतिबद्ध व्यय में आम तौर पर वेतनपेंशन और ब्याज के भुगतान पर व्यय शामिल होता है। बजट के एक बड़े हिस्से को प्रतिबद्ध व्यय की मदों के लिए आबंटित करने से पूंजीगत परिव्यय जैसी अन्य व्यय प्राथमिकताओं पर फैसला लेने का राज्य का लचीलापन सीमित हो जाता है। 2023-24 में गुजरात द्वारा प्रतिबद्ध व्यय पर 95,242 करोड़ रुपए खर्च करने का अनुमान है जो उसकी अनुमानित राजस्व प्राप्तियों का 46है। इसमें वेतन (राजस्व प्राप्तियों का 22%)पेंशन (10%)और ब्याज भुगतान (14%) पर खर्च शामिल है। 2023-24 में2022-23 के संशोधित अनुमानों की तुलना में वेतन भुगतान में 11% की वृद्धि का अनुमान है। 

तालिका 3: 2023-24 में प्रतिबद्ध व्यय (करोड़ रुपए में)

प्रतिबद्ध व्यय

2021-22 वास्तविक

2022-23 बजटीय

2022-23 संशोधित

बअ 2022-23 से संअ 2022-23 में परिवर्तन का %

2023-24 बजटीय

संअ 2022-23 से बअ 2023-24 में परिवर्तन का %

वेतन

35,502

38,011

40,513

7%

45,094

11%

पेंशन

20,160

17,590

23,543

34%

21,529

-9%

ब्याज भुगतान

25,188

27,120

25,677

-5%

28,620

11%

कुल प्रतिबद्ध व्यय

80,850

82,722

89,733

8%

95,242

6%

नोट: वेतन व्यय की गणना एफआरबीएम विवरण से की गई है।
स्रोत: गुजरात बजट दस्तावेज़ 
2023-24; पीआरएस।

क्षेत्रवार व्यय: 2022-23 के दौरान गुजरात के बजटीय व्यय का 59% हिस्सा निम्नलिखित क्षेत्रों के लिए खर्च किया जाएगा। अनुलग्नक 1 में प्रमुख क्षेत्रों में गुजरात के व्यय की तुलना, अन्य राज्यों से की गई है।

तालिका 4गुजरात बजट 2023-24 में क्षेत्रवार व्यय (करोड़ रुपए में)

क्षेत्र

2021-22 वास्तविक

2022-23 बजटीय

2022-23 संशोधित

2023-24 बजटीय

संअ 2022-23 से बअ 23-24 में परिवर्तन का %

बजटीय प्रावधान

शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति

28,162

30,537

37,002

38,403

4%

मिशन स्कूल्स ऑफ एक्सिलेंस के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाओं के लिए 3,109 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 

परिवहन

11,417

10,908

13,519

20,990

55%

सड़कों और पुलों पर पूंजी परिव्यय के लिए 3,728 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं।

ऊर्जा

14,796

13,483

16,260

20,823

28%

ट्रांसमिशन और वितरण नेटवर्क को मजबूत करने के लिए पूंजी परिव्यय हेतु 6,211 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं।

शहरी विकास

10,533

12,639

13,893

17,710

27%

स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के लिए 8,086 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं।

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण

6,648

9,109

9,090

15,401

69%

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना प्रति बूंद अधिक फसल योजना के तहत ड्रिप सिंचाई के लिए 1,001 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

14,241

12,207

14,461

15,141

5%

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के लिए 1,146 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं।

कृषि एवं संबद्ध गतिविधियां 

7,124

9,002

9,857

11,643

18%

2023-24 में फसल बीमा पर 1,024 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

समाज कल्याण एवं पोषण

9,418

8,414

10,118

10,413

3%

विशेष पोषण कार्यक्रम के लिए 2,545 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं।

ग्रामीण विकास

5,016

7,269

8,707

7,721

-11%

विभिन्न ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनाओं के लिए 1,127 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं।

पुलिस

5,489

6,666

6,686

7,108

6%

पुलिस आवास के लिए 275 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं।

सभी क्षेत्रों में कुल व्यय का %

57%

52%

58%

59%

1%

 

स्रोत: गुजरात बजट दस्तावेज़ 2023-24; पीआरएस।

2023-24 में प्राप्तियां

  • 2023-24 के लिए कुल राजस्व प्राप्ति 2,07,710 करोड़ रुपए होने का अनुमान है जो 2022-23 के संशोधित अनुमान से 6% अधिक है। इसमें से 1,55,861 करोड़ रुपए (75%) राज्य द्वारा अपने संसाधनों से जुटाए जाएंगेऔर 51,849 करोड़ रुपए (25%) केंद्र से मिलेंगे। केंद्र से संसाधन केंद्रीय करों (राजस्व प्राप्तियों का 17%) और अनुदान (राजस्व प्राप्तियों का 8%) में राज्य के हिस्से के रूप में होंगे।

  • राज्य का स्वयं कर राजस्व: गुजरात का कुल कर राजस्व 2023-24 में 1,38,848 करोड़ रुपए होने का अनुमान है जो 2022-23 के संशोधित अनुमान (1,33,410 करोड़ रुपए) से 4% अधिक है।

  • केंद्रीय हस्तांतरण2023-24 मेंकेंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी से प्राप्तियों में 2022-23 के संशोधित अनुमान की तुलना में 8% की वृद्धि का अनुमान है। बजट और 2022-23 के संशोधित अनुमानों के बीच केंद्र से सहायता अनुदान में 31% की गिरावट आई जिसका कारण आंशिक रूप से जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदानों का खत्म होना है।

  • गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां: इसमें ऋण और अग्रिम की वसूली और अन्य गैर-ऋण प्राप्तियांजैसे विनिवेश प्राप्तियां शामिल हैं। 2023-24 में गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियों का अनुमान 17,630 करोड़ रुपए हैजो 2022-23 के संशोधित अनुमान (350 करोड़ रुपए) से 50 गुना अधिक है। इसमें से 17,500 करोड़ रुपए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के विनिवेश से और 130 करोड़ रुपए राज्य द्वारा दिए गए ऋणों के पुनर्भुगतान से प्राप्त होने का अनुमान है। कैग (2022) ने कहा था कि 97 पीएसयू में से 24 ने 31 मार्च, 2021 को निगेटिव नेटवर्थ दर्ज की थी और सरकार से 4,281 करोड़ रुपए के बकाया ऋण की सूचना दी थी।

तालिका 5राज्य सरकार की प्राप्तियों का ब्रेकअप (करोड़ रुपए में)

मद

2021-22 वास्तविक

2022-23 बजटीय

2022-23 संशोधित

बअ 2022-23 से संअ 2022-23 में परिवर्तन का %

2023-24 बजटीय

संअ 2022-23 से बअ 2023-24 में परिवर्तन का %

 

राज्य के स्वयं कर

97,678

1,14,883

1,33,410

16%

1,38,848

4%

राज्य के स्वयं गैर कर

14,018

17,762

15,167

-15%

17,013

12%

केंद्रीय करों में हिस्सेदारी

31,106

28,418

33,059

16%

35,559

8%

केंद्र से सहायतानुदान

24,028

20,983

14,552

-31%

16,290

12%

राजस्व प्राप्तियां

1,66,830

1,82,045

1,96,187

8%

2,07,710

6%

गैर ऋण पूंजी प्राप्तियां

155

250

350

40%

17,630

4935%

शुद्ध प्राप्तियां

1,66,986

1,82,295

1,96,537

8%

2,25,340

15%

नोट: BE बजट अनुमान और RE संशोधित अनुमान हैं।
स्रोत: गुजरात बजट दस्तावेज़ 2023-24; पीआरएस।

  • 2023-24 में अनुमान है कि राज्य जीएसटी स्वयं कर राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत होगा (48%)। इसके बाद बिक्री कर/वैट (28%), और स्टाम्प शुल्क और पंजीकरण शुल्क (10%) आता है।

  • 2022-23 के संशोधित अनुमानों की तुलना में 2023-24 में राज्य जीएसटी और बिक्री कर/वैट राजस्व में 4% की वृद्धि का अनुमान है। हालांकि जीएसडीपी के 13% बढ़ने का अनुमान है। 2021-22 में बजटीय और वास्तविक आंकड़ों के बीच राज्य जीएसटी में 19% और बिक्री कर/वैट में 25% की वृद्धि हुई।

राज्य का स्वयं कर राजस्व

2023-24 के लिए गुजरात का स्वयं कर-जीएसडीपी अनुपात 5.4% है जो 2022-23 (5.9%) के संशोधित अनुमानों से कम है। उच्च अनुपात यह दर्शाता है कि राज्य में अपनी आर्थिक गतिविधियों से कर उत्पन्न करने की बेहतर क्षमता है। 2022-23 में राज्यों ने अनुमान लगाया है कि उनका स्वयं कर-जीएसडीपी अनुपात 6.7% (बजट अनुमान के अनुसार) होगा। 31 मार्च, 2022 तकगुजरात में 57,394 करोड़ रुपए (2023-24 जीएसडीपी का 2.2%) कर राजस्व जुटाया गयालेकिन बिक्री कर और वाहन कर जैसे प्रमुख करों से यह वसूल नहीं किया गया। इस कर राजस्व की प्राप्ति से स्वयं-कर जीएसडीपी अनुपात में सुधार हो सकता है।

तालिका 6राज्य के स्वयं कर राजस्व के मुख्य स्रोत (करोड़ रुपए में)

मद

2021-22 वास्तविक

2022-23 बजटीय

2022-23 संशोधित

बअ 2022-23 से संअ 2022-23 में परिवर्तन का %

2023-24 बजटीय

संअ 2022-23 से बअ 2023-24 में परिवर्तन का %

 

राज्य जीएसटी

43,487

52,692

63,413

20%

66,030

4%

सेल्स टैक्स/वैट

29,044

31,412

38,000

21%

39,246

3%

स्टाम्प ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क

10,433

12,895

12,895

0%

13,950

8%

बिजली पर टैक्स और शुल्क

7,013

9,153

9,500

4%

10,230

8%

वाहन कर

3,889

4,712

4,712

0%

5,183

10%

भू राजस्व

2,783

2,470

3,600

46%

2,860

-21%

राज्य एक्साइज

155

149

170

14%

155

-9%

जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान

8,329

5,000

0

-

0

-

जीएसटी क्षतिपूर्ति ऋण

13,040

0

0

-

0

-

स्रोत: गुजरात बजट दस्तावेज़ 2023-24 (वार्षिक वित्तीय वक्तव्य, विस्तृत प्राप्तियां)पीआरएस। 

2023-24 के लिए घाटे, ऋण और एफआरबीएम के लक्ष्य

गुजरात राजकोषीय दायित्व (एफआरबी) एक्ट2005 में राज्य सरकार की बकाया देनदारियोंराजस्व घाटे और राजकोषीय घाटे को प्रगतिशील तरीके से कम करने के लक्ष्यों का प्रावधान है। 

राजस्व अधिशेष: यह सरकार की राजस्व प्राप्तियों और व्यय के बीच का अंतर होता है। राजस्व घाटे का यह अर्थ होता है कि सरकार को अपना व्यय पूरा करने के लिए उधार लेने की जरूरत है जोकि भविष्य में पूंजीगत परिसंपत्तियों का सृजन नहीं करेगा और न ही देनदारियों को कम करेगा। बजट में 2023-24 में 9,038 करोड़ रुपए के राजस्व अधिशेष (जीएसडीपी का 0.4%) का अनुमान लगाया गया है। राज्य ने 2020-21 (कोविड वर्ष) को छोड़कर लगातार राजस्व अधिशेष दर्ज किया है।

राजकोषीय घाटायह कुल प्राप्तियों पर कुल व्यय की अधिकता होता है। यह अंतर सरकार द्वारा उधारियों के जरिए पूरा किया जाता है और राज्य सरकार की कुल देनदारियों में वृद्धि करता है। 2023-24 में राजकोषीय घाटा 44,930 करोड़ रुपए (जीएसडीपी का 1.8%) रहने का अनुमान है। यह जीएफआर एक्ट के अनुसार 3% की सीमा से कम है। संशोधित अनुमानों के अनुसार, 2022-23 में राज्य का राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 1.5% रहने की उम्मीद है जो बजट अनुमान 1.6% से कम है।

सार्वजनिक ऋणबकाया सार्वजनिक ऋण ऐसे ऋण होते हैं जिन्हें राज्य की संचित निधि से चुकाया जाता है। 2023-23 के अंत में बकाया सार्वजनिक ऋण जीएसडीपी का 14.9होने का अनुमान है जो 2022-23 के संशोधित अनुमान (जीएसडीपी का 15%) से थोड़ा कम है। कैग (2022) ने सुझाव दिया था कि राज्य को उधारी चुकाने के लिए एक पुनर्भुगतान रणनीति तैयार करनी चाहिए क्योंकि 61सार्वजनिक ऋण (21 मार्च तक) 2027-28 तक परिपक्व होने की उम्मीद है। राज्य ने अपनी बकाया देनदारियों को पूरा करने के लिए एक कंसॉलिडेटेड सिंकिंग फंड बनाया है जिसमें 31 दिसंबर, 2022 तक 9,649 करोड़ रुपए का बैलेंस था।    

रेखाचित्र 2: राजस्व एवं राजकोषीय घाटा (जीएसडीपी का %)

नोट: BE बजट अनुमान और RE संशोधित अनुमान हैं।
स्रोत: गुजरात बजट दस्तावेज़ 2023-24; पीआरएस।

रेखाचित्र 3: सार्वजनिक ऋण (जीएसडीपी का %)

नोट: BE बजट अनुमान और RE संशोधित अनुमान हैं।
स्रोत: गुजरात बजट दस्तावेज़ 2023-24; पीआरएस।

गारंटी: 

राज्यों की बकाया देनदारियों में कुछ अन्य देनदारियां शामिल नहीं हैं जो प्रकृति में आकस्मिक हैं और जिन्हें कुछ मामलों में राज्यों को पूरा करना पड़ सकता है। राज्य सरकारें वित्तीय संस्थानों से सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (एसपीएसई) के उधार की गारंटी देती हैं। 2023-24 के अंत में बकाया सरकारी गारंटी 20,000 करोड़ रुपए (जीएसडीपी का 0.8%) अनुमानित है जो राज्य गारंटी एक्ट, 1963 के तहत निर्धारित सीमा के बराबर है। 2022 के अंत में बकाया सरकारी गारंटी 2022-23 संशोधित अनुमानों के अनुसार 1,474 करोड़ रुपए (जीएसडीपी का 0.1%) अनुमानित है।  

अनुलग्नक 1: मुख्य क्षेत्रों में राज्य के व्यय की तुलना

निम्नलिखित रेखाचित्रों में छह मुख्य क्षेत्रों में अन्य राज्यों के औसत व्यय के अनुपात में गुजरात के कुल व्यय की तुलना की गई है। क्षेत्र के लिए औसतउस क्षेत्र में 30 राज्यों (गुजरात सहित) द्वारा किए जाने वाले औसत व्यय (2022-23 के बजटीय अनुमानों के आधार पर) को इंगित करता है।  [1]

  • शिक्षा: गुजरात ने 2023-24 में शिक्षा के लिए अपने कुल व्यय का 14.3% आबंटित किया है। यह सभी राज्यों द्वारा शिक्षा के लिए औसत आबंटन (14.8%) (बअ 2022-23) से थोड़ा कम है।

  • स्वास्थ्य: गुजरात ने स्वास्थ्य के लिए अपने कुल व्यय का 5.6% आबंटित किया है जो राज्यों द्वारा स्वास्थ्य के लिए औसत आबंटन (6.3%) से कम है।

  • शहरी विकासराज्य ने शहरी विकास गतिविधियों के लिए अपने कुल व्यय का 6.6% आबंटित किया है। यह राज्यों द्वारा शहरी विकास के लिए औसत आवंटन (3.5%) से अधिक है।

  • ग्रामीण विकास: गुजरात ने ग्रामीण विकास के लिए अपने व्यय का 2.9% आबंटित किया है। यह राज्यों द्वारा ग्रामीण विकास के औसत आबंटन (5.7%) से कम है।

  • सिंचाई: गुजरात ने सिंचाई के लिए अपने कुल व्यय का 6% आबंटित किया है जो राज्यों द्वारा सिंचाई पर औसत व्यय (3.5%) से अधिक है।

  • सड़कें और पुल: गुजरात ने सड़कों और पुलों के लिए अपने कुल व्यय का 6.3% आबंटित किया है जो राज्यों द्वारा औसत आबंटन (4.5%) से अधिक है।

नोट: 2021-22, 2022-23 (बअ), 2022-23 (संअ)और 2023-24 (बअ) के आंकड़े गुजरात के हैं।
स्रोत: गुजरात बजट संक्षेप में 2023-24विभिन्न राज्य बजटपीआरएस। 

  [1]  30 राज्यों में दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर और पुद्दूचेरी केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।

अनुलग्नक 2: 2021-22 के बजटीय अनुमानों और वास्तविक के बीच तुलना

यहां तालिकाओं में 2021-22 के वास्तविक के साथ उस वर्ष के बजटीय अनुमानों के बीच तुलना की गई है।

तालिका 7प्राप्तियों और व्यय की झलक (करोड़ रुपए में)

मद

2021-22 बअ

2021-22 वास्तविक

बअ से वास्तविक में परिवर्तन का %

शुद्ध प्राप्तियां (1+2)

1,68,219

1,66,986

-1%

1.     राजस्व प्राप्तियां (+++)

1,67,969

1,66,830

-1%

.     स्वयं कर राजस्व

86,031

97,678

14%

.     स्वयं गैर कर राजस्व

16,802

14,018

-17%

.     केंद्रीय करों में हिस्सा

23,162

31,106

34%

.     केंद्र से सहायतानुदान

41,975

24,028

-43%

     इसमें जीएसटी क्षतिपूर्ति

25,661

8,329

-68%

2.     गैर ऋण पूंजीगत प्राप्तियां 

250

155

-38%

3.     उधारियां

50,501

46,968

-7%

      इसमें जीएसटी क्षतिपूर्ति ऋण

0

13,040

-

शुद्ध व्यय (4+5+6)

1,99,003

1,89,677

-5%

4.     राजस्व व्यय

1,66,761

1,60,421

-4%

5.     पूंजीगत परिव्यय

30,816

28,185

-9%

6.     ऋण और अग्रिम

1,426

1,071

-25%

7.     ऋण पुनर्भुगतान

24,330

24,436

0%

राजस्व संतुलन

1,209

6,409

430%

राजस्व संतुलन (जीएसडीपी का %)*

0.06%

0.3%

-

राजकोषीय घाटा

30,783

22,692

-26%

राजकोषीय घाटा (जीएसडीपी का %)

1.6%

1.2%

-

नोट: *नेगेटिव रेवेन्यू साइन घाटे को दर्शाता है और पॉजिटिव साइन अधिशेष को। 
स्रोतविभिन्न वर्षों के गुजरात बजट डॉक्यूमेंट्सपीआरएस। 

तालिका 8राज्य के स्वयं कर राजस्व के घटक (करोड़ रुपए में)

क्षेत्र

2021-22 बअ

2021-22 वास्तविक

बअ से वास्तविक में परिवर्तन का %

राज्य जीएसटी

36,617

43,487

19%

सेल्स टैक्स/वैट

23,230

29,044

25%

स्टाम्प ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क

8,700

10,433

20%

बिजली पर टैक्स और शुल्क

8,700

7,013

-19%

वाहन कर

4,558

3,889

-15%

भूराजस्व

2,841

2,783

-2%

राज्य एक्साइज

144

155

8%

स्रोतविभिन्न वर्षों के गुजरात बजट डॉक्यूमेंट्सपीआरएस।

तालिका 9मुख्य क्षेत्रों के लिए आबंटन (करोड़ रुपए में)

क्षेत्र

2021-22 बअ

2021-22 वास्तविक

बअ से वास्तविक में परिवर्तन का %

शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति

28,503

28,162

-1%

ऊर्जा

12,895

14,796

15%

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

11,304

14,241

26%

परिवहन

9,705

11,417

18%

इनमें सड़क एवं पुल

8,472

10,129

20%

शहरी विकास

11,943

10,533

-12%

समाज कल्याण एवं पोषण

7,160

9,418

32%

कृषि और संबंधित गतिविधियां

8,752

7,124

-19%

सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण

10,137

6,648

-34%

पुलिस

6,512

5,489

-16%

जलापूर्ति और सैनिटेशन

4,782

5,171

8%

ग्रामीण विकास

6,612

5,016

-24%

एसी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों का कल्याण

4,826

4,289

-11%

आवासन

3,297

3,291

0%

स्रोतविभिन्न वर्षों के गुजरात बजट डॉक्यूमेंट्सपीआरएस।

अस्वीकरणः प्रस्तुत रिपोर्ट आपके समक्ष सूचना प्रदान करने के लिए प्रस्तुत की गई है। पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च (पीआरएस) के नाम उल्लेख के साथ इस रिपोर्ट का पूर्ण रूपेण या आंशिक रूप से गैर व्यावसायिक उद्देश्य के लिए पुनःप्रयोग या पुनर्वितरण किया जा सकता है। रिपोर्ट में प्रस्तुत विचार के लिए अंततः लेखक या लेखिका उत्तरदायी हैं। यद्यपि पीआरएस विश्वसनीय और व्यापक सूचना का प्रयोग करने का हर संभव प्रयास करता है किंतु पीआरएस दावा नहीं करता कि प्रस्तुत रिपोर्ट की सामग्री सही या पूर्ण है। पीआरएस एक स्वतंत्रअलाभकारी समूह है। रिपोर्ट को इसे प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के उद्देश्यों अथवा विचारों से निरपेक्ष होकर तैयार किया गया है। यह सारांश मूल रूप से अंग्रेजी में तैयार किया गया था। हिंदी रूपांतरण में किसी भी प्रकार की अस्पष्टता की स्थिति में अंग्रेजी के मूल सारांश से इसकी पुष्टि की जा सकती है।